गुरुग्राम में अंबाला की बास्केटबॉल की टीम के साथ प्नधान संदीप सचदेवा। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला सिटी। गुरुग्राम में चल रही 50वीं सब जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में अंबाला की लड़कियों की टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। पहले मैच में लड़कियों ने 20-10 से कैथल की टीम को और दूसरे मैच में 16-9 से रेवाड़ी को हराते हुए अंबाला का परचम लहराया, इसके बाद उनका क्वार्टर फाइनल मैच फरीदाबाद की टीम से भी देर रात्रि को हुआ। अंबाला जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस मैच में भी लड़कियां अच्छा खेलेंगी और सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। गुरुग्राम में अंबाला बास्केटबॉल एसोसिएशन से इंद्रजीत सिंह गोल्डी, अमनदीप सिंह लाडी अमृतशेर गिल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान अजय शयोरान ने अंबाला जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी को सम्मान स्वरूप पटका देकर और एक-एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।