फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बहादुरगढ़ में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेंगे अंबाला के तैराक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बहादुरगढ़ में 18 से 21 जुलाई तक आयोजित होने वाली 41वीं सब जूनियर, 51वीं जूनियर एवं 59वीं सीनियर हरियाणा स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप में अंबाला के तैराक भी हिस्सा लेंगे। इस चैंपियनशिप के लिए पहले ही ट्रायल हो चुकी है। इसमें अंबाला से करीब 40 खिलाड़ी भाग लेंगे। वह 17 को अंबाला से रवाना होंगे। स्वीमिंग कोच राम ने बताया कि यह प्रतियोगिता चैंपियन एक्यूटिक्स अकादमी की ओर से करवाई जाएगी। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी सुबह व शाम प्रैक्टिस कर रहे हैं ताकि पदक हासिल कर सके। इस तरह की चैंपियनशिप से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उनकी गेम में भी काफी सुधार होता है। इसमें अलग-अलग कैटागिरी में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें