अंबाला सिटी। हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से महिलाओं और लड़कियों के लिए नई योजना शुरू की है । इस संबंध में सोमवार को चेयरपर्सन अमनीत पी कुमार ने वीसी के माध्यम से जिला प्रबंधकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बीपीएल परिवार की स्थायी निवासी लड़कियों व महिलाओं के लिए 10 दिन का ई रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण महिलाओं को निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को ई रिक्शा हरियाणा महिला विकास निगम की स्कीम के माध्यम से सब्सिडी पर लोन दिलवाया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए महिलाओं के पास हरियाणा का मूल निवासी प्रमाण पत्र के अलावा उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल कार्ड धारक या जिस परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से कम है व शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं व महिला के पास वैद्य लर्निंग लाइसेंस होना चाहिए।