दिल्ली-अंबाला हाईवे पर मोहड़ा के पास सड़क हादसे में छह की मौत मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रैवलर तेज रफ्तार में आती है और आगे खड़े ट्रक में टकरा जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। पड़ाव पुलिस ने इस वीडियो को भी लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। उधर, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 वर्षीय रिया व 15 वर्षीय उपासना अभी भी आदेश अस्पताल में उपचाराधीन है और जिंदगी मौत से जूझ रही है।
उधर, हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों का संस्कार हो गया है। परिजन उपचाराधीन दोनों बच्चों के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। दरअसल, बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र स्थित भोपतपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह 23 मई को अपने भोपतपुर गांव से परिवार व रिश्तेदारों सहित माता वैष्णो देवी पर जाने के लिए टैम्पो ट्रैवल में सवार होकर चला था। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा गांव के पास पहुंचे तो चालक ट्रक इधर-उधर चला रहा था।
पुलिस को शिकायत देते हुए राजेंद्र ने बताया था कि टैम्पो ट्रैवल उस ट्रक को क्रॉस करने लगी तो ट्रक चालक ने बिना साइन दिये अपने ट्रक को एक दम दाहिनी तरफ मोड़कर टैम्पो ट्रैवल में बांई साइड में मार दिया। हादसे में टैम्पो ट्रैवल हाईवे पर ही पलट गया और सवारियां नीचे दब गई थी। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि पड़ाव थाना पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया है।