फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रन फॉर यूनिटी में दौड़े अंबालावासी, दिया एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के हर्बल पार्क नजदीक सेंट्रल जेल के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जिला खेल युवा कार्यक्रम विभाग व जिला प्रशासन के सौजन्य से जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त रेणू एस फुलिया ने झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रेणू एस फुलिया ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान है। उनकी जयंती को इस वर्ष जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी मनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता है, देश की एकता को बनाए रखना। सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री रहे हैं। देश की एकता व अखंडता को और मजबूत रखने के लिए हमें मिलकर कार्य करना चाहिए।
रन फॉर यूनिटी में शामिल होते हुए स्कूली विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व अन्य में उत्साह भी देखा गया। जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी में लड़कों में मोहित ने पहला, अनुज ने दूसरा, गर्व ने तीसरा, प्रवेश ने चौथा, हितेश ने पांचवां और नितिन ने छठा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार लड़कियों में रितिका ने पहला, मनप्रीत कौर ने दूसरा, मुस्कान ने तीसरा, पायल ने चौथा, गुरसिमरण कौर ने पांचवां और कृतिका ने छठा स्थान हासिल किया। मौके पर उपायुक्त डाॅ. शालीन, पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, विधायक प्रतिनिधि रितेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

छावनी की सड़कों पर दौड़े युवा



अंबाला। उपमंडल स्तर छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी सतिन्द्र सिवाच ने विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों को झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला खेल अधिकारी राम निवास ने बच्चों को शपथ दिलवाई। संवाद

रन फॉर यूनिटी को एसडीएम सी जया शारदा ने दिखाई हरी झंडी


नारायणगढ़। एसडीएम सी जया शारदा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया था। इसके बाद एसडीएम ने महाराजा जस्सा सिंह आहलुवालिया पार्क से रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए छात्रों व युवाओं के साथ स्वयं भाग लिया। इस दौरान सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अमित वालिया, खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमार बिंदल, एसएचओ नारायणगढ़ गौरव पूनिया, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के कोच सुखचैन, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

रन फॉर यूनिटी को एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी

बराड़ा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर मंगलवार को उपमंडल स्तर के वरिष्ठ संस्कृति मॉडल स्कूल में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन करके राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी में स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य ने भारी संख्या में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया।इस मौके पर पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, डीएसपी अनिल कुमार, तहसीलदार भूवनेश्वर, प्रमोद राणा, प्राचार्य राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें