फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से बदलने लगेगी अंबाला स्टेशन की सूरत

Tue, 26 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च महीने से अंबाला और लुधियाना रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने लगेगी। क्योंकि अंबाला और लुधियाना स्टेशन का फ्रांसिसी राष्ट्रीय रेलवे द्वारा आधुनिकीरण किए जाने की परियोजना पर इसी साल मार्च महीने से तीन चरणों में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बाबत पिछले दिनों एसएनसीएफ (नेशनल सोसायटी ऑफ फ्रेंच रेलवे) के विशेषज्ञों  की टीम ने अंबाला मंडल का दौरा भी किया था। उसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट अपने आला अफसरों और भारतीय रेलवे को  सौंप दी थी। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए सोमवार को इसी परियोजना के बाबत नेशनल सोसायटी ऑफ फ्रेंच रेलवे और उतर भारत में कंसेप्ट डिजाइन डाक्यूमेंट भी एक्सचेंज  कर लिए गए हैं।
उतर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया और बिजनेस डेवलपमेंट एशिया, एसएनसीएफ फ्रांस के फिलिप लेरिंड के अंबाला और लुधियाना रेलवे स्टेशन की आधुनिक ढंग से की गई कायाकल्प पर चर्चा करते हुए दस्तावेजों को एक्सचेंज किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत को फ्रांस के साथ पहले ही करार हो चुका था, जिसके तहत अंबाला और लुधियाना रेलवे स्टेशन को फ्रांसिसी राष्ट्रीय रेलवे की मदद से मॉर्डन सुविधाओं से लैस करना था।
विज्ञापन

छह माह में पूरे किए जाएंगे तीन चरण
इस परियोजना पर मार्च में काम शुरू होना है। ये काम तीन चरणों में शुरू होगा, जिसे पूरा करने के लिए छह माह की डेटलाइन रखी गई है। पहले चरण में इस परियोजना को लेकर एक फिल्ड सर्वे किया जाएगा, जिसमें ये देखा जाएगा कि अंबाला में फ्रांसिसी राष्ट्रीय रेलवे द्वारा स्टेशन की जिस कायाकल्प पर काम होगा, उसकी ग्राउंड स्थिति क्या है? परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की क्या-क्या और कहां-कहां संभावनाएं हैं?
दूसरे चरण में वित्तीय मॉडलिंग पर चर्चा होगी। इस चरण में ये देखा जाएगा कि परियोजना का बजट एस्टीमेट क्या होगा, इस बजट को कैसे और कहां से जनरेट किया जाएगा? इन बातों को समेटते हुए परियोजना का एक फाइनेंशियल मॉडल तैयार किया जाएगा।
तीसरे चरण में कंसेप्ट डिजाइनिंग पर काम होगा। यानी परियोजना के तहत स्टेशन आधुनिकीकरण में क्या-क्या किया जाना, कैसे किया जाना है, किसके द्वारा किया जाना है और स्टेशन का क्या स्वरूप रहेगा? बिल्डिंग प्लान क्या रहेगा? इस पर काम किया जाएगा। इन तीनों चरणों को छह माह में पूरा करना होगा।
---
इस परियोजना को फ्रांस और इंडियन रेलवे के विशेषज्ञ की निगरानी में नवीनीकरण अवधारण के अध्ययन के आधार पर बढ़ाया जाएगा। आधुनिक स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। ये परियोजना रेलवे के लिए राजस्व उत्पन्न करने में भी बहुत सहायक बनेगी। इस परियोजना के दस्तावेज एक्सचेंज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला मंडल-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें