अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में पुलिस की टीम बल्लेबाजी करती हुई: संवाद
अंबाला। एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत रविवार को पुलिस की ओर से अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में पांचवें चरण के तहत मुकाबले हुए। आठ टीमें मैदान में उतरी व चार मुकाबले हुए। पहला मुकाबला सुपर जेंट्स की टीम ने शिक्षा विभाग की टीम को 41 से हरा दिया। दूसरा मुकाबला डीसी इलेवन व अंबाला वॉरियर के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में डीसी इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को 57 से जीत लिया।
अंबाला पुलिस व मीडिया इलेवन के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस की टीम ने 130 रन का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी मीडिया इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन आखिर में वह 19 रन से हार गई। चौथा मुकाबला मैट्रो मोटर व बार एसोसिएशन के बीच हुआ था। इस मुकाबले को बार एसोसिएशन ने 6 रन से जीत लिया। इस मौके पर एनडीपीएस सैल से एसआई अजय कुमार व एएसआई रणदीप शामिल रहे।