फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... 4 घंटे बाधित रहेगा अंबाला-नई दिल्ली और अंबाला-शंभू रेलवे ट्रैक

विज्ञापन
स्टेशन पर गश्त करते जीआरपी प्रभारी - फोटो : Ambala
विज्ञापन
पूर्व घोषित किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते आज अंबाला में चार घंटे रेलवे ट्रैक बाधित रहेगा। किसानों ने मोहड़ा रेलवे फाटक, शाहपुर और शंभू रेलवे ट्रैक पर रेल रोकने की योजना बनाई है। साथ ही दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेनों को रोकने का एलान भी किया है। हालांकि रेलवे ने रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पूर्व में चल रही किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए आंदोलन के समय सभी ट्रेनों को प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी अनुसार इस दौरान छावनी से निकलने वाली ट्रेन नंबर 02925/26 पश्चिम एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 02715 सचखंड एक्सप्रेस सुरक्षा कारणों से बीच रास्ते के स्टेशनों पर रोका जा सकता है।
विज्ञापन

बढ़ाई गई रेलवे ट्रैक की सुरक्षा
किसानों के आंदोलन के चलते आरपीएफ व जीआरपी ने मोहड़ा, शहपुर और शंभू रेलवे ट्रैक पर निगरानी बढ़ा दी है। सुरक्षा को लेकर सादी वर्दी में कर्मचारियों की तैैनाती की गई है। सुरक्षा प्रभारी भी ट्रैक का औचक निरीक्षण कर विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दे रहे हैं।
आंदोलन को लेकर छावनी स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी ने अपने अधीन आने वाले 8 रेलवे स्टेशनों पर लगभग 300 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। स्टेशन के चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी से भी स्टेशन पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहन पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही मंडल के अधीन आने रेलवे ट्रैक पर भी गश्त बढ़ा दी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। वहीं रेल रोको स्थल पर भी वीडियोग्राफी आदि के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

तीनों प्रमुख स्थानों पर नजर
मोहड़ा, शाहपुर और शंभू रेलवे ट्रैक पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
-श्याम सुंदर, आरपीएफ प्रभारी, अंबाला।
नियमानुसार होगी कार्रवाई
जीआरपी के अधीन आने वाले स्टेशनों पर पूरी तरह चौकसी बढ़ा दी गई है। रिजर्व फोर्स सहित जिला पुलिस की मदद ली जा रही है। नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- विलायती राम, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें