फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दीपों की रोशनी से जगमगाया अंबाला, देर रात तक गूंजे पटाखे

विज्ञापन
आसमान में उड़ती कंडील। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रविवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर और जमकर आतिशबाजी की। शाम को शहर रंग-बिरंगी लाइटों, दीयों और आकर्षक रोशनी से जगमगा उठे। दिनभर बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने दीप, फूल, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, नारियल, अगरबत्ती, धूप, मिठाई, लाई और बताशों की खरीदारी की। इसके बाद शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में गणेश-गौरी और मां लक्ष्मी का विशेष पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन समाप्त होते ही एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देने और मिठाइयां बांटने का दौर शुरू हो गया। देर रात तक गूंजी आतिशबाजी दीपावली की रात आतिशबाजी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और युवाओं ने फुलझड़ी, चरखी, अनार और तेज आवाज वाले पटाखों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। शाम से शुरू हुआ आतिशबाजी का यह सिलसिला देर रात तक निर्बाध रूप से चलता रहा। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी वाले पटाखों से सतरंगी छटा बिखरी रही।

आसमान में उड़ती कंडील। संवाद

आसमान में उड़ती कंडील। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें