फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला को मिली तीन नई वातानुकूलित बसें, सात आएंगी आज

विज्ञापन
अंबाला शहर ​स्थित रोडवेज वर्कशाप में खड़ी दो वाई दो की नई वातानुकूलित बस। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला डिपो को तीन नई वातानुकूलित बसें मिली हैं। बाकी सात बसें मंगलवार तक आ जाएंगी। यह नई वातानुकूलित बसें बीएस 6 मानक की अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं।
विज्ञापन

इन बसों को दिल्ली-चंडीगढ़, पटियाला- चंडीगढ़ और जालंधर- चंडीगढ़ के लंबे मार्ग पर चलाया जाएगा। इस बस में चालक समेत 50 सीट हैं। इसके साथ ही इन बसों यात्रियों के सामान रखने के लिए बड़ा बॉक्स लगाया है। इससे यात्री ज्यादा सामान रख सकें। इन 10 बसों के अंबाला में शामिल होने के बाद वातानुकूलित बसों की संख्या 20 हो जाएगी।
दोनों तरफ होंगी दो-दो सीटें
यह आयशर कंपनी की स्काइलाइन इग्जेटिव प्रो बस है। चालक समेत इस बस में 50 सीटें हैं। बस में दोनों और दो- दो सीटें है। जबकि बीच में खाली जगह हैं। इस बस की सीटें चौड़ी और आरामदायक है। इसके अलावा यात्रियों का सामान रखने के लिए बस में बड़ा बॉक्स है। जिससे यात्रियों का ज्यादा सामान सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस बस में मोबाइल चार्ज करने की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

ऐसी दस बसें चल रहीं पहले से
अंबाला में पहले से दस वातानुकूलित बसें लंबे मार्ग जिसमें दिल्ली चडीगढ़, पंजाब से दिल्ली व अन्य मार्गों पर संचालन कर रहीं हैं। यह बसें दो वाई तीन सीटर हैं। इन बसों में 54 सीट हैं। इसके अलावा इन बसाें में सामान रखने वाला बॉक्स भी छोटा है।
यूपी और हिमाचल के लिए हो रही मांग
छावनी निवासी निर्मल बताते हैं कि एक वातानुकूलित बस को हरिद्वार मार्ग पर लगाया जाए। वह कई बार अन्य डिपो की वातानुकूलित बसों में हरिद्वार जाते हैं। उनका हरिद्वार आना जाना लगा रहता है। मिलाप नगर निवासी कन्हैया का कहना है कि अंबाला से एक सामान्य बस लखनऊ के संचालन करती है लेकिन उनकी मांग है कि लखनऊ के लिए एक वातानुकूलित बस का संचालन किया जाए। ऊना निवासी सूरज का कहना है कि उनकी अंबाला छावनी में ससुराल है। इसलिए वह अंबाला आते रहते हैं एक वातानुकूलित बस ऊना के लिए लगाई जाए।
वर्जन-
अंबाला में तीन दो वाई तीन की नई वातानुकूलित बसें आई है सात बसें आज आएंगी। इन बसों को दिल्ली-चंडीगढ़, पटियाला- चंडीगढ़ और जालंधर- चंडीगढ़ के लंबे मार्ग पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें