फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्रिकेट में चमका अंबाला तेज गेंदबाज गुरजपनीत

विज्ञापन
अंबाला का गुरजपनीत नेट प्रे​क्टिस के दौरान विराट कोहली से गेंदबाजी को लेकर चर्चा करता हुआ
विज्ञापन
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला के क्रिकेट खिलाड़ियों का डंका दुनियाभर में बज रहा है। भारतीय टीम ए के खिलाड़ी बने वैभव अरोड़ा के बाद अंबाला के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज 25 वर्षीय गुरजपनीत उभर रहे हैं। छावनी स्थित स्टाफ रोड निवासी गुरजपनीत कौर तमिलनाडु की तरफ से रणजी खेल रहे हैं।
इसके अलावा वह आईपीएल में अलग-अलग टीम के नेट बॉलर रह चुके हैं। यहां तक कि 2024 में खिलाड़ियों की बोली का भी हिस्सा रह चुके हैं लेकिन वह किसी टीम का हिस्सा बनते बनते रह गए। हाल ही में वह बंगलादेश व इंडिया के बीच हुई टेस्ट सीरिज में इंडिया का नेट बॉलर रह चुके हैं। विराट कोहली जैसे बड़े बल्लेबाजों को भी अपनी तेज गेंदबाजी में फेर में घुमा चुके हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में तमिलनाडु में रणजी खेल रहे हैं। गुरजपनीत कौर के पहले रणजी डेब्यू में ही चेतेश्वर पुजारा को 0 रन पर आउट किया। 6 विकेट लिए व 5 ओवरों में एक भी रन नहीं खाया। हालांकि अभी रणजी के केवल तीन मुकाबले हुए है और पांच मुकाबले होने हैं। उसके बाद जनवरी में मैच होंगे। गुरजपनीत ने बताया कि वह लेफ्ट आर्म की गेंदबाजी करते हुए 135 की स्पीड तक गेंद फेंकते हैं।
विज्ञापन

सातवीं कक्षा में खेलना शुरू किया क्रिकेट

गुरजपनीत ने बताया कि वह मूलरूप से अंबाला छावनी स्टाफ रोड के रहने वाले हैं। शुरुआत से ही केंद्रीय विद्यालय एक नंबर में पढ़ाई की। बचपन से क्रिकेट का शौक होने के कारण सातवीं कक्षा में ही खेलना शुरू कर दिया था। एसडी कॉलेज के मैदान में खूब क्रिकेट खेला और चौक-छक्के लगाने के साथ-साथ गेंदबाजी को निखारा। 2017 में क्रिकेट के कारण ही चेन्नई के गुरु नानक कॉलेज में दाखिल ले लिया था। पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वह तमिलनाडु की तरफ से ही रणजी खेल रहे हैं। बताया कि पिता जगजीत सिंह अंबाला छावनी में ही फोटोग्राफर है और मां प्रेमजीत कौर गृहिणी व एक छोटी बहन महकप्रीत कौर है।

अंबाला का गुरजपनीत नेट प्रेक्टिस के दौरान विराट कोहली से गेंदबाजी को लेकर चर्चा करता हुआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें