फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला-दौलतपुर ट्रेन 31 तक रद्द, दैनिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से दौलतपुर चौक तक संचालित मेमू ट्रेन। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला-नंगलडैम मेमू भी रहेगी रद्द, यात्रियों ने वैकल्पिक मार्ग से ट्रेनों के संचालन की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दौलतपुर चौक से अंबाला कैंट के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अंबाला रेल मंडल ने ट्रेन संख्या 74991/74992 पैसेंजर को 31 मई तक के लिए अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। इससे हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे के मुताबिक, चंडीगढ़ जंक्शन-न्यू मोरिंडा रेलवे सेक्शन पर तकनीकी और मरम्मत का कार्य चल रहा है। रेल ट्रैक के सुधार और सिग्नल सिस्टम को अपडेट करने के लिए इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बंद किया गया है।
विज्ञापन


यात्रियों की गुहार, सरहिंद के रास्ते चलाई जाए ट्रेन
सुबह के समय इस ट्रेन के रद्द होने से लंबा अंतराल हो गया है। इससे दैनिक यात्री परेशान हैं। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री पंकज, गौतम व विकास ने रेलवे से मांग की है कि ट्रेन को चंडीगढ़ के बजाय वाया सरहिंद मोड़कर चलाया जाए ताकि कनेक्टिविटी बनी रहे। इसके अलावा यदि मूल ट्रेन संभव न हो तो यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक महीने के लिए कोई विशेष ट्रेन शुरू की जाए।

निजी वाहनों पर बढ़ी निर्भरता
यात्रियों को फिलहाल बसों या निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इसी प्रकार चंडीगढ़-नंगल डैम सेक्शन के बीच चल रहे तकनीकी कार्य के कारण दो महत्वपूर्ण मेमू ट्रेनें भी पूरे मई महीने पटरी पर नहीं उतरेंगी। इसमें ट्रेन संख्या 64516 नंगलडैम-अंबाला मेमू और 64517 अंबाला-नंगलडैम शामिल हैं जोकि 2 से 31 मई तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


रेलवे लाइन की सुरक्षा से जुड़े कार्य के लिए चंडीगढ़ जंक्शन-न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशनों के मध्य ब्लॉक लिया गया है इसलिए मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है। यात्री इस मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनों में सफर कर सकते हैं।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें