फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प प्रोजेक्ट व एनक्यूएएस और कोविड सेवाओं में अंबाला नागरिक अस्पताल को प्रदेशभर में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल अंबाला शहर को कायाकल्प प्रोजेक्ट व एनक्यूएएस 2020 व कोविड काल में डॉक्टरों व स्टाफ द्वारा किए गए बेहतर कार्यों के लिए प्रदेशभर में प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए विधायक असीम गोयल ने पीकेआर स्कूल अंबाला शहर में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को प्रोत्साहित करते हुए सेल्यूट किया।
विज्ञापन

विधायक ने इस मौके पर डॉक्टरों व अन्य स्टाफ द्वारा को बधाई देते हुए कहा कि जो कार्य आप द्वारा किया गया है वह सराहनीय है। उनका शब्दों से बखान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सच में समाज को जब जरूरत थी आप लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए समाज के लिए जो कार्य किया हैं वे अनुसरणीय है। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ व अन्य ने मानवता की सेवा करते हुए कोरोना ग्रसित मरीजों को ठीक करने काम किया है। इसके लिए मैं आपको प्रणाम करता हूं।
विधायक ने इस दौरान हमें और जीने की चाहत न होती, अगर तुम न होते-अगर तुम न होते.... गाना गाकर डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। साथ ही घुटनों के बल नीचे बैठकर हाथ जोड़कर डॉक्टरों का अभिनंदन किया। इसके बाद डॉक्टरों को प्रशंसा पत्र भी दिए गए। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह, पीएमओ डॉ. सुखबीर, डॉ. संगीता गोयल, डॉ. पवनीश, डॉ. बलविन्द्र कौर, डॉ. सुखप्रीत, रितेश गोयल, एडवोकेट संदीप सचदेवा, मनदीप राणा, संजीव गोयल टोनी, अर्पित अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें