फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला छावनी को करेंगे फ्री होल्ड : अभय चौटाला

विज्ञापन
छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए अभय सिंह चौटाला
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में इनेलो कार्यकर्ताओं की जिला अंबाला की मीटिंग प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह की ओर से आयोजित की। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शीश पाल जंधेड़ी ने की।
विज्ञापन

मीटिंग में ऐलनाबाद से विधायक और मुख्य महासचिव अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष राम पाल माजरा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। अभय चौटाला ने कहा कि वर्ष 2000 में छावनी की 13 कॉलोनियां, राय मार्केट, रंधावा मार्केट और रेलवे रोड को चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने फ्री होल्ड किया था। अब भी इनेलो सरकार बनने पर अंबाला छावनी को फ्री होल्ड करेंगें।
हर घर एक रोजगार देंगे, शिक्षित बेरोजगार को 21,000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देंगें, बुढ़ापा सम्मान पेंशन 7,500 करेंगें, हर माह प्रत्येक परिवार को रख गैस सिलिंडर मुफ्त और प्रत्येक गृहिणी को 1,100 रुपये प्रतिमाह बड़ी हुई महंगाई के प्रतिपूर्ति के लिए देंगें। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मीटिंग करके बूथ कमेटियां बनाए ताकि विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाई जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी और लोकसभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर ओंकार सिंह ने कहा कि आज अंबाला छावनी समस्याओं का घर बन चुका है। हल्के की कोई भी सड़क साबूत नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह रॉलों, सोम नाथ बोह, लाली भानीखेड़ी, भूप सिंह गुज्जर, जसविंद्र सिंह सकराओं और अवतार सिंह शेरगिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें