फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला छावनी रेलवे जंक्शन को जल्द बनाया जाएगा मॉर्डन रेलवे स्टेशन-विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से वीरवार को अंबाला रेल मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रेलवे से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। विज ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में विभिन्न कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए इन्हें जल्द पूरा करने को कहा ताकि आम जनता को इसका जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को मॉर्डन स्टेशन के तौर पर विकसित करने को लेकर डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया से चर्चा की तथा जो-जो कार्य आगे होने है, उनको जाना। उन्होंने कहा कि छावनी स्टेशन को माॅर्डन रेलवे स्टेशन बनाया जा सके, इसके लिए रेलवे जल्द कार्य करे ताकि यात्री सुविधाओं में इजाफा हो सके। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन उत्तर भारत का एक बड़ा रेलवे जंक्शन है और यहां पर रेल सुविधाओं को बढ़ाया जाए तथा आधुनिक रूप दिया जाए। स्टेशन को लेकर उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर रेल मंडल के साथ वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
रेलवे काॅलोनी में सुधारीकरण
कैबिनेट मंत्री विज ने डीआरएम को रेलवे काॅलोनी में सड़कों की मरम्मत कार्य जल्द प्रारंभ करने को कहा। उन्होंने कहा कई सड़कों व गलियों की हालत ठीक नहीं है, यहां मरम्मत की जरूरत है। इसके अलावा नालियों व गलियों में सफाई कार्य को और बेहतर करने तथा काॅलोनी में पानी निकासी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काॅलोनी में जहां-जहां स्ट्रीट लाइट सही नहीं है, उसे भी दुरुस्त किया जाए ताकि रात्रि में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन


अंडरब्रिज किया जाए रि-डिजाइन
ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर शास्त्री कॉलोनी के पास बने रेलवे अंडर ब्रिज को रि-डिजाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अंडरब्रिज में पानी निकासी एवं अन्य दिक्कत है, जिन्हें ठीक किया जाना जरूरी है। इसलिए यहां नया अंडरब्रिज बनाने के लिए इसके रि-डिजाइन की प्रक्रिया आरंभ की जाए। गौरतलब है कि इस अंडरब्रिज से प्रतिदिन हजारों लोग रेलवे काॅलोनी, दूधला मंडी, गुलाब मंडी, शिवाला मंडी, शाहपुर, शास्त्री काॅलोनी, बंधु नगर एवं अन्य काॅलोनियों से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें