फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 36 स्वर्ण जीतकर अंबाला बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सम्मनित विजेता ​खिलाड़ी व मौजूद अन्य। प्रवक्ता - फोटो : credit
विज्ञापन
-7वीं हरियाणा राज्य कूडो प्रतियोगिता में रेवाड़ी रहा दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित 7वीं हरियाणा राज्य कूडो प्रतियोगिता का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। स्पोर्ट्स कूडो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में मेजबान अंबाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 36 स्वर्ण पदक जीतकर अंबाला जिला पहले स्थान पर रहा। वहीं, रेवाड़ी की टीम 28 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे और झज्जर जिला 17 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन



विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास कल्याण परिषद हरियाणा की महासचिव मीना कंबोज ने विजेताओं को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि कूडो हरियाणा की ब्रांड एंबेसडर प्रीतिका ओबरॉय और मीनू गर्ग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों का चयन 12 से 18 नवंबर तक गुजरात (अहमदाबाद) के वीर सावरकर स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एवं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट के लिए किया गया है।
विज्ञापन



चयनित प्रमुख खिलाड़ी
लड़कियों की श्रेणी में मुस्कान, अवनी, मनसीरत, जैसलिन हंस, चेतना, अवनीत, एवलिन, सीरत, तृप्तमन, अंशिका, परिक्षा, एंजेल, एकनूर, सोनिया, जसलीन, हिमांशी, अंजुम, कीर्ति, परिणीती, हरनूर कौर, वंदना, खुशदीप, गुंजन, आर्चिशा, पारुल, हर्षिता और काजल को स्थान मिला है। वहीं, लड़कों की श्रेणी में प्रणीत सकलानी, जी गुरुनान्श, मनकीरत, हिमांक, देवन कौशिक, वेदांश, शौर्या विहान, युवराज बिष्ट, परम जोत, गगनदीप, हितेश, अक्षत, गुरनूर, सिडक, अजवीर, मनन, गुरशान, रक्षित, हरकीरत, रोहना, जामन, रोहन गांधी व तेजस शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें