अंबाला। बिजली व पानी न आने पर वीरवार देर रात अंबाला-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया गया। जाम लनाने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने समझाने के बावजूद न उठने व पथराव करने वाले करीब 100-120 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। चार की पहचान शंकर, मौना, मोनू, बॉबी के रूप में हुई है। सभी पर नेशनल हाईवे एक्ट सहित 6 अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बरसात के बाद से ही आसपास की अलग-अलग कॉलोनियों के लोग एकजुट होकर हाईवे पर उतर आए थे। देखते ही देखते जाम लगाकर अपना रोष जता रहे थे। जाम की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच कई बार प्रदर्शनकारी व पुलिस आमने सामने हो गए। कई शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
देखते ही देखते वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। आखिर में पुलिस ने लोगों को खदेड़ने के बाद स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस चौकी नंबर 4 के उप.नि. जयगोपाल ने शिकायत पर काबू पाया।