अंबाला। उत्तर रेलवे में कार्यरत अमन सेहरावत ने अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित की जा रही 36वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक (57 किलो भार श्रेणी में) जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता नौ से 14 अप्रैल तक कजाकिस्तान में आयोजित की गई। इस कुश्ती चैंपियनशिप में अमन सेहरावत ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। फाइनल में उन्होंने कजाक पहलवान अलमज समनब्रेकोव को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पूर्व अमन ने इसी वर्ष फरवरी में आयोजित जगरेब ओपन में कांस्य पदक जीता था तथा पिछले वर्ष आयोजित अंडर-23 विश्व कप में भी वे विजेता रहे थे। उल्लेखनीय है कि उत्तर रेलवे के कोच ने अमन सेहरावत की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें वर्ष 2020-23 में रेलवे पर नौकरी प्रदान कर उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सफल प्रयास किया है।