फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्स प्रबंधक सस्पेंड, रुपयों के गबन सहित बिना अनुमति के नौकरी पर कर्मचारी लगाने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। समिति सदस्यों के साथ मिलकर करोड़ों के गबन करने व बिना अनुमति के पांच कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के मामले में साहा पैक्स प्रबंधक को सस्पेंड कर जांच आरंभ हो गई है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, पैक्स में कार्यरत प्रबंधक सुरेंद्र राणा ने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर गलत तरीके से करोड़ों रुपयों का गबन किया है। इतना ही नहीं उन्होंने पांच कर्मचारियों को पैक्स में नौकरी पर रखा है। इसमें से तीन कर्मचारियों को तीन साल पहले सहकारी समिति अधिकारियों की इजाजत के बिना नौकरी पर रख लिया।
मामले को लेकर सहकारी समिति अंबाला कार्यालय में पैसे के गबन व नौकरी पर रखे गए कर्मचारियों के बारे में शिकायतें आई थीं। इसके बाद सहकारी समिति सहायक रजिस्ट्रार अनु कौशिक ने पैक्स प्रबंधक सुरेंद्र राणा को सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ऐसा कोई मामला नहीं है। सब कुछ ठीक है। किसी प्रकार की कोई भी हेराफेरी नहीं हुई है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
सुरेंद्र राणा, पैक्स प्रबंधक।
कार्यालय में शिकायत आई थी कि साहा पैक्स में प्रबंधक ने करोड़ों का गबन किया है। साथ ही कर्मचारियों को गलत तरीके से नौकरी पर लगाया है। इस मामले में प्रबंधक को सस्पेंड कर मामले की जांच की जा रही है। न तो यहां कोई मैनेजमेंट कमेटी है न कोई बोर्ड। डीआर और एआर की भी अनुमति नहीं है। सीधे तौर पर नौकरी लगाने में भी फर्जीवाड़ा हुआ है।
विज्ञापन

अनु कौशिक, सहायक रजिस्ट्रार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें