शहर को जलभराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त कराने को लेकर कई जगहों का निरीक्षण किया। प्रवक्ता
- फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
अंबाला सिटी। शहर में जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर निगम के एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ विभाग, नहरी विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों निरीक्षण किया। उनके साथ पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पानी निकासी के विकल्प खोजे और कई जगह नए डिस्पोजल प्लांट बनाने की योजना भी बनाई।
निरीक्षण की शुरुआत इनको चौक से की गई। इसके बाद सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-8, हाउसिंग बोर्ड, शक्ति नगर, मानव चौक, रतनगढ़ रोड, नसीरपुर और जड़ौत रोड जैसे क्षेत्रों को देखा गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर ड्रेनेज सिस्टम की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और भविष्य की जरूरतों के अनुसार सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की। कई स्थानों पर नए डिस्पोजल प्लांट लगाने और पानी निकासी के वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर रितेश गोयल ने कहा कि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को रणनीति बनाई जा रही है।