फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक्टिवा खड़ी करने पर दो पक्षों में झगड़ा

विज्ञापन
अंबाला सिटी के देव समाज कॉलेज में मारपीट करते लोग। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज के सामने एक्टिवा पार्क करने को लेकर सुरक्षाकर्मी और एक व्यक्ति के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक व्यक्ति ने कॉलेज के मुख्य गेट के ठीक बाहर अपनी एक्टिवा पार्क कर दी थी। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने इस पर आपत्ति जताते हुए वाहन हटाने को कहा, जिस पर दोनों में तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मौके पर समर्थकों की भीड़ जुट गई और हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने घटना का वीडियो मोबाइल में बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर भी डाला गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें