फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चर्च में लगे समर कैंप की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के वार्ड- 7 स्थित हिम्मतपुरा की एक चर्च में चल रहे समर कैंप में शनिवार को बजरंग दल के सदस्यों ने चर्च के बाहर एकत्रित होकर धर्म परिवर्तन करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि चर्च में लगे समर कैंप की आड़ में बच्चों को गलत शिक्षा दे रहे हैं। हालांकि चर्च के पास्टर ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि केवल समर कैंप की गतिविधियां ही आयोजित की जा रही है। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। दोनों पक्षों के बीच पड़ाव थाने में भी जमकर बहस हुई।
विज्ञापन

उधर, चर्च के पास्टर ने बजरंग दल वालों पर जबरदस्ती चर्च में घुसकर हंगामा करने के आरोप लगाए। इस दौरान तनाव के हालात बन गए। पास्टर का कहना था कि वह हर साल यह समर कैंप लगाते आ रहे हैं। चर्च में घुसकर हुए हंगामे को गलत बताया है। बजरंग दल के जिला प्रधान देवी लाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि चर्च में बच्चों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। जब वह रोकने के लिए गए तो दूसरे पक्ष ने हंगामा कर दिया व जमकर बहस की। थाने में लिखित दे दी गई है।
विज्ञापन

-

हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया दिया गया था। दोनों पक्षों की तरफ से आई शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
धर्मवीर, थाना प्रभारी पड़ाव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें