फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा से होते हैं सभी कष्ट दूर : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शिव मंदिर सभा प्रीत नगर राजा पार्क के तत्वावधान में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को राष्ट्रीय धर्म प्रवक्ता साकेत धाम, रामजन्म भूमि अयोध्या से राकेश महाराज ने अपने मुखारविंद से कथा का रस अमृत कराते हुए बताया कि कलियुग में श्रीराम कथा को सुनने वाले प्राणी के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उसकी सारी व्यथा मिट जाती है।
विज्ञापन

इस कलियुगी जीवन में संत और वसंत का आगमन बहुत लाभकारी होता है। जिस प्रकार वसंत के आने पर सारी प्रकृति खिल उठती है, लगता है सारा पर्यावरण सुधर गया है। उसी प्रकार संत के आने से व्यक्ति व समाज की संस्कृति सुधर जाती है। इसलिए सभी को संतों का संग करना चाहिए। संत के बिछुड़ने पर मन दुखी रहता है। दुष्ट का संग करने से कई प्रकार के दुख मनुष्य को घेर लेते हैं इसलिए दुष्टों का संग नहीं करना चाहिए।
महाराज के साथ आई भजन मंडली ने सुंदर भजनों से सभी का मन मोह लिया। सभी ने कथा का श्रवण किया व बहुत आनंद उठाया। यजमान के तौर पर सीआर शर्मा व तारा शर्मा के पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने पूजा करवाई व आरती की और प्रसाद वितरित किया। आयोजन में प्रधान अनिल कौशिक, वरिष्ठ उप प्रधान विनोद सपरा, उप प्रधान प्रो. अशोक शर्मा, उप प्रधान जितेंदर गंभीर, महासचिव सीआर शर्मा, कोषाध्यक्ष राजिन्द्र शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य राजीव शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, अनूप कौड़ा और प्रो. राजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें