मुलाना के तीन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करते सरपंच प्रवीण कुमार। संवाद
- फोटो : शहर की ईदगाह में शनिवार को नमाज अदा करते लोग।
मुलाना। ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों और मार्गदर्शन सही मिले, तो सफलता कदम चूमती है।
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में मुलाना के तीन होनहारों ने जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। घोषित परीक्षा परिणामों में स्थानीय निवासी कपिल गुप्ता के पुत्र अक्षज गुप्ता ने असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए पूरे जिले में प्रथम रैंक हासिल की है। अक्षज की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि शिक्षा जगत में भी मुलाना को नई पहचान मिली है।
वहीं, सतीश पाल की पुत्री हरगुन ने जिले में 8वीं रैंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया, इनके साथ ही रोहित कुमार की पुत्री अरोही गर्ग ने भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण कर सफलता की हैट्रिक पूरी की। इस अवसर पर ग्राम सरपंच प्रवीण कुमार ने बच्चों के घर जाकर उन्हें मिठाई खिलाई। संवाद