अंबाला। अखिल सनातन हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल ने राय मार्केट स्थित मिनर्वा सिनेमा में आदिपुरुष फिल्म को बंद कराने के लिए शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अखिल सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय चेयरमैन विक्रम चौहान ने बताया कि जो आदिपुरुष फिल्म दिखाई जा रही है, वह हमारी संस्कृति के खिलाफ है।
इस फिल्म में रामायण जैसा कुछ भी नहीं दिखाया गया है जो हमारे सनातन धर्म के विरुद्ध है। इससे हमारी भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है। हम इस फिल्म की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही इस फिल्म के निदेशक ओम राऊत और डायलॉग राइटर मनोज पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। इस फिल्म को पूरे भारत में बैन किया जाए। इस मौके पर दल के प्रदेश अध्यक्ष सनी सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित मोदगिल, जिला युवा अध्यक्ष विनोद, जिला अध्यक्ष पंकज व अन्य मौजूद रहे।