अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक के पास बजरंगी टैक्सटाइल पर दो व्यक्तियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जाते समय सीसीटीवी भी तोड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सिटी के सेक्टर 10 निवासी यतिन अलग ने बताया कि अग्रसेन चौक के पास बजरंगी टैक्सटाइल नाम से कपडे़ की दुकान है। 18 जून को वह दुकान बंद करके गए थे। 19 को सुबह दुकान खोलकर देखा तो कपडे़ बिखरे पडे़ थे और दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे पडे़ थे। दुकान को चेक किया तो तीसरी मंजिल पर बनी मोंटी के दरवाजे का कुंडा भी टूटा हुआ था। दुकान पर लगे डीवीआर को ठीक करवाकर फुटेज को चैक किया तो देखा कि दो व्यक्ति रात करीब 11 बजे दुकान की ओर छाता लिए आते हुए दिखाई दिए। वे दुकान के साथ निर्माणाधीन दुकान के रास्ते से छत पर चढ़ गए। फिर छत के रास्ते से वह कुंडे तोड़कर दाखिल हुए। कीमती कपड़ों के दो बैग लेकर फरार हो गए।