फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एयरफोर्स अधिकारियों को सौंपी एके-103 राइफल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन से चोरी की गई एके-103 राइफल, दो खाली मैगजीन और 40 गोलियों को बुधवार एयरफोर्स अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर जीआरपी ने की।
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच सामान लेकर एयरफोर्स के अधिकारी अपने कार्यालय की तरफ रवाना हो गए। राइफल सौंपने के बाद जीआरपी कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली। मामला संवेदनशील होने और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पूरी गंभीरता से कार्यवाही की जा रही थी।
यह था मामला
घटना 31 मई रात की है। जब ट्रेन नंबर 18237 छतीसगढ़ एक्सप्रेस अंबाला स्टेशन पर पहुंची तो एक नशेड़ी चोर एसी कोच में सवार हो गया। उसने कोच में सो रहे एयरफोर्स कर्मी का बैग चोरी कर लिया। बैग में एके-103 राइफल व गोलियां थीं। राजपुरा स्टेशन पर उतरने के बाद जब चोर ने बैग खोला तो उसके होश उड़ गए और बैग को अंबाला स्टेशन पर छोड़ने के लिए राजपुरा से वापिस आ गया। लेकिन यहां संदिग्ध अवस्था में घूमता देख जब चोर को सुरक्षा कर्मचारियों ने काबू किया और उसके पास मिले बैग की जांच तो राइफल देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामले की जानकारी एयरफोर्स के अधिकारियों को दी गई तो उनके लिए भी परेशानी खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें