फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा रहेगी शुद्ध, तभी बचेगी पीढ़ियां

Sat, 16 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
पौधारोपण करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 अंबाला-पंचकूला के पुलिस आयुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरसी मिश्रा ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है ताकि भावी पीढ़ियाें को भी शुद्ध वायु उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है तो भविष्य में शुद्ध वायु की उपलब्धता की कमी एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आएगी। 
विज्ञापन


मिश्रा शुक्रवार कुमारी रुक्मिणी देवी हॉल परिसर अंबाला छावनी में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित वन महोत्सव में पौधरोपण के बाद रोटेरियन को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने बॉटल ब्रश का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पुलिस उपायुक्त अंबाला ग्रामीण मनीषा चौधरी ने भी इस वन महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में बॉटल ब्रश का पौधा लगाया। इसके अलावा वन विभाग के सहयोग से पुलिस अधिकारियों, रोटेरियन व अन्य नागरिकों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर ग्रीन अंबाला क्लीन अंबाला अभियान व पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ अभियान के संयोजक प्रो. डॉ. सुरेश देसवाल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

चौराहों पर लगाए जाएंगे कैमरे
मिश्रा ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अंबाला और पंचकूला में मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कैमरे लगने के बाद कोई भी अपराधी अपराध करके भाग नहीं पाएगा और रेड लाइट पार करने, तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और दुर्घटना करके भागने वाले लोगों को भी अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा और चालान उनके घर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि गुड़गांव की तर्ज पर अंबाला पुलिस कमिश्नरी ने भी मोबाइल चालान की प्रक्रिया शुरू करने का विचार कर रही है। 
विज्ञापन


डीसीपी बोलीं, पौधरोपण को जुनून बनाएं
 डीसीपी ग्रामीण मनीषा चौधरी ने कहा कि मात्र पौधा लगा देना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि लगाए गये पौधे की उचित देखभाल भी जरूरी है। इस मौके पर रोटरी क्लब अंबाला के अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल ने रोटरी क्लब की ओर से समाजसेवा, पौधरोपण और स्वच्छता संबंधी चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त हितेश यादव, रोटरी क्लब अंबाला के अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल, सचिव विजेंद्र दास, रोटेरियन राजेश शर्मा, डॉ. जयदेव, राकेश मक्कड, सुरेंद्र गोयल, केवल सिंह, रवि गोयल, आरके शर्मा, कर्नल एससी धवन, डॉ. देशबंधु, कैप्टन बलदेव सिंह, ग्रीन मैन डॉ. सुरेश देशवाल, इनर व्हील क्लब से विभा कंवर, सुमन आनंद, रोट्रैक्ट क्लब से अंकित व आशुतोष आदि मौजूद रहे।

वन महोत्सव के मौके पर स्कूल में लगाए पौधे 
बराड़ा। हर घर हरियाली-एक अभियान के तहत शुक्रवार को गांव कबासी में 67वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अभियान के तहत जिला ग्राम विकास की ओर से गांव के प्रत्येक घर में पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत पंचायती राज एसडीओ परविंद्र सैनी, ब्लॉक बराड़ा के उप-चेयरमैन कुलराज शर्मा, जिला ग्राम विकास संयोजक नीरज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता लोचन शर्मा ने किया। नीरज शर्मा ने कहा कि सांस लेने के लिए ऑक्सीजन, लकड़ी, ईंधन, चारा, औषधि, पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने, वर्षा, भूमि कटाव, सहित अन्य कार्यों के लिए पेड़ों का विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि इसलिए हम सबको मिलकर पौधे लगाने चाहिए और प्रकृति मे संतुलन बनाने के लिए प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर ग्राम पंच संजीव शर्मा, पंच सुशील कुमार, नरेश बाला, ललित कौशिक, रौशन लाल, फकीर चंद, चरण दास, विवेक शर्मा, पुलकीत शर्मा, बलराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें