फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लगातार दूसरे दिन वायु प्रदूषण से घुट रहा दम, एक्यूआई 286 पार

विज्ञापन
राजमार्ग की सर्विस लेन पर उठती धूल। संवाद
विज्ञापन
- जिले में बीते एक सप्ताह से पराली, वाहन और धूल से प्रदूषित हुई हवा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। जिले में बीते एक सप्ताह से जहरीली हवा का साया गहराता जा रहा है। वायु प्रदूषण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा, जिससे लोगों को सांस लेना तक दूभर हो गया है। मंगलवार को अंबाला का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार दूसरे दिन चिंताजनक स्थिति में दर्ज किया गया और 286 के आंकड़े पर पहुंच गया। हवा में घुले इस जहर ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।


प्रदूषण के तीन बड़े कारक
पर्यावरणविद् डॉ . विवेक गर्ग ने बताया कि अभी हवा के इस कदर जहरीले होने के पीछे मुख्य रूप से तीन कारण सामने आ रहे हैं। आसपास के ग्रामीण इलाकों में जल रही पराली का धुआं हवा को लगातार भारी बना रहा है। सड़कों पर दौड़ते वाहनों से निकलने वाली खतरनाक गैसें आबोहवा में जहर घोल रही हैं। वहीं विभिन्न जगहों पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण धूल के कण लगातार हवा में उड़ रहे हैं, जिससे स्थिति और विकराल हो गई है। इसके साथ ही हवा ठंडी हो गई है जो वायु में मौजूद प्रदूषण के कणों को ऊपर उठने नहीं देती है।
विज्ञापन



पीएम 2.5 का स्तर बढ़ा, सांस लेना मुश्किल
अंबाला की हवा में इस समय पीएम 2.5 की मात्रा सबसे अधिक दर्ज की जा रही है। इसका सीधा मतलब यह है कि हवा में बेहद बारीक और सूक्ष्म प्रदूषक कण तैर रहे हैं। ये कण सांस के जरिए सीधे फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर जाते हैं। सिटी के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक डॉ. शुभज्योति प्रकाश ने बताया कि इस प्रकार के गंभीर प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। दमा (अस्थमा), ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों के संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। हवा में तैरते बारीक कणों से आंखों में लालिमा, जलन और गले में खराश की शिकायत आम हो जाती है।
विज्ञापन

पीएम 2.5 के लगातार संपर्क में रहने से दिल के मरीजों के लिए दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह हवा बेहद घातक साबित हो सकती है। उन्होंने सलाह दी है कि सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें और बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें