फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा के क्षेत्र में एआई क्रांतिकारी बदलाव ला रही है : डॉ रोहित

Tue, 23 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल्स टीचर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 74वें इंडियन फार्मास्युटिकल्स कार्य
विज्ञापन
अंबाला। एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल्स टीचर्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 74वें इंडियन फार्मास्युटिकल्स कांग्रेस आईपीसी का बेंगलुरु इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर में आयोजन हुआ। इस दौरान इस दौरान आईपीसी में देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों ने एआई और प्रौद्योगिकी पर व्याख्यान दिया। वहीं जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य और एपीटीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रोहित दत्त ने कहा आईपीसी हमेशा से नया ज्ञान सांझा करने, नीति बनाने और विचार विमर्श व नवाचार का एक मंच रहा है। आईपीसी के आयोजन सचिव दीपेंद्र सिंह ने कहा एआई और नई तकनीकों का एकीकरण दवा खोज, रोगी देखभाल और फार्मेसी शिक्षा को बदल रहा है। आईपीसीए अध्यक्ष डॉ मिलिंद उमेकर ने बताया इस वर्ष आईपीसी में इंडस्ट्रियल एक्सपो, अकादमिक एक्सपो, रोबोटिक एंड एआई लर्निंग लॉउंज़, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर, कल्चरल म्यूजिकल नाइट मुख्य आकर्षण रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें