फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यूएसए की एआई विशेषज्ञ ने लिया अस्पताल का जायजा

विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में यूएसए की एआई स्पेशलिस्ट डॉक्टर एनी डॉक्टरों को जानकारी देती हुई
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में शनिवार को केंद्र सरकार के संकल्प कार्यक्रम के तहत यूएसए की हावर्ड यूनिवर्सिटी से एआई स्पेशलिस्ट डॉक्टर एनी का जायजा लिया। डॉ. एनी के संग पीजीआई चंडीगढ़ से डॉक्टर अंशुल, डॉक्टर विधि ने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए मातृ और नवजात देखभाल से संबंधित कौशल मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल के प्रसूति विभाग, महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी, नवजात शिशु केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया और विशेष रूप से गायनी और बच्चा वार्ड परिसर में स्वच्छता और हाईजीन (साफ-सफाई और स्वच्छता) के उच्च मानकों की सराहना की। डॉक्टर एनी ने कहा कि अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की प्रतिबद्धता और मेहनत के लिए गर्व महसूस करते हैं।
एआई की मदद से मेडिकल के क्षेत्र को और भी बेहतर ढंंग से चलाया जा सकता है। जिसके लिए यहां पर मरीजों की उम्मीदें व उपचार की पद्धति को समझना बहुत आवश्यक है। इसलिए वह यहां पर आई हैं। इसके बाद ही आगे की कार्यप्रणाली बनाई जाएगी। पीएमओ डॉक्टर रेणु बेरी पजनी ने कहा कि डॉक्टर एनी व पीजीआई चंडीगढ़ की टीम की ओर से की सराहना हमें और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन

हमारा लक्ष्य हमेशा माताओं और नवजात शिशुओं को सर्वोत्तम देखभाल उपलब्ध कराना है। इस दिशा में लगातार प्रयासरत रहेगा और उच्च गुणवत्ता वाली मातृ और नवजात देखभाल प्रदान करने के लिए समर्पित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें