फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इद्रीश फाउंडेशन व ओस्का संस्था के बीच हुआ समझौता साइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। समाज में सकारात्मक बदलाव और सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से इद्रीश फाउंडेशन और ओस्का संस्था के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी। जिससे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में ठोस कार्य किए जा सकें।
विज्ञापन

यह दोनों संस्थाएं वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा और मार्गदर्शन, महिलाओं के लिए कौशल विकास और आत्मनिर्भरता कार्यक्रम, युवाओं के लिए कॅरिअर परामर्श और प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर जन-जागरूकता अभियान कार्य करेगी। समझौते के अवसर पर इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक नेहा परवीन ने कहा कि यह साझेदारी केवल संसाधनों के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्गों तक प्रभावी सहायता पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। ओस्का संस्था की ओर से राहुल, चंद्र, डॉ. जोगिंद्र, राजिंद्र मीरवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें