फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एजेंसी ने 300 से ज्यादा आवारा कुत्तों की नसबंदी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए नगर निगम के अंतर्गत स्नेह एनिमल सोसाइटी एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। एजेंसी फरवरी में करीब 50 शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 300 से ज्यादा आवारा कुत्तों की नसबंदी कर चुकी है।
विज्ञापन

अब सेक्टर और कॉलोनियों में कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू होगा। निगम ने इस एजेंसी को बीते दिनों वर्कऑर्डर दिया था। एजेंसी को प्रति कुत्ते की नसबंदी के लिए निगम की ओर से 1350 रुपये का भुगतान किया जाएगा। एजेंसी ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। एजेंसी की ओर से आवारा कुत्तों को एंटी रैबिज टीका भी लगाया जा रहा है।
एजेंसी का भुगतान संतुष्टि पत्र के बाद हो : पार्षद
दरअसल, बीते गुरुवार को नगर निगम में इंप्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक हुई थी। उस दौरान पार्षदों का कहना था कि नगर निगम ने बीती 13 फरवरी को आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए एजेंसी को वर्कऑर्डर दिया था, मगर अभी तक एजेंसी ने शहर में कार्य शुरू नहीं किया। तभी मौके पर पहुंचे एजेंसी के शहर इंचार्ज मनेश ने पार्षदों को बताया था कि उन्होंने करीब 50 से ज्यादा शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 300 से ज्यादा आवारा कुत्तों की नसबंदी की है। पार्षदों ने निगम अधिकारियों को कहा था कि इस एजेंसी का भुगतान पार्षदों के संतुष्टि पत्र के बाद हो।
विज्ञापन

शहर के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी
स्नेह एनिमल सोसाइटी एजेंसी के अंबाला शहर में इंचार्ज मनेश ने बताया कि अंबाला शहर में सेक्टर व कॉलोनियों में आवारा कुत्तों की नसबंदी का कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले शहर क्षेत्र में अगर कहीं आवारा कुत्तों को लेकर कोई समस्या आ रही है तो शहरवासी उनके कार्यालय नंबर-9680317487 और हेल्पलाइन नंबर-8003320205 पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं। एजेंसी आवारा कुत्तों की नसबंदी और उनको एंटी रैबिज टीका लगाने के लिए कार्यवाही करेगी।

वर्जन
शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए स्नेह एनिमल सोसाइटी एजेंसी को वर्कऑर्डर दिया गया है। निगम प्रति कुत्ते की नसबंदी के लिए एजेंसी को 1350 रुपये का भुगतान करेगा। नसबंदी के लिए एजेंसी ने कार्य शुरू कर दिया है। एजेंसी ने अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है ताकि आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए शहर के लोग उनसे संपर्क कर सकें।
विज्ञापन

मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम अंबाला शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें