फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: परिवहन मंत्री के आदेश के बाद रोडवेज ने चलाई तीन बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। परिवहन मंत्री के आदेश के बाद रोडवेज ने नारायणगढ़ के लिए तीन बसें चला दी है। जिसमें दो बस अंबाला सिटी से वाया हंडेसरा शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा रही है। वहीं तीसरी बस अंबाला छावनी बस अड्डा से वाया साहा होते हुए यात्रियों को लेकर पहुंच रही नारायणगढ। गत दिवस परिवहन मंत्री असीम गोयल ने नारायणगढ़ बस स्टैंड पर निरीक्षण किया था। इस दौरान लोगों ने परिवहन मंत्री से गुहार लगाई की अंंबाला सिटी और अंबाला छावनी से नारायणगढ़ के लिए रात के समय बस नहीं है इसलिए रात के समय बस चलाई जाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारायणगढ़, शहजादपुर, बराडा, मुलाना, साहा व अन्य गांव से रोजाना सैकडों विद्यार्थी अंबाला के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने आते हैं। इसके अलावा अंबाला शहर के कपड़ा बाजार में रोजाना पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ व अन्य जिलाें से सैकड़ों लोग खरीदारी करने आते है। शहर बस स्टैंड पर शाम पांच बजे तक नारायणगढ़, शहजादपुर व अन्य गांव के मार्ग पर जाने वाले छात्रों की भीड़ लगी रहती है। इसके बाद छह बजे काम से छुट्टी करके जाने वाले लोगों का रस लगा रहता है। जिसके कारण देर शाम को ग्रामीण रूट और नारायणगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब रोडवेज अधिकारियों की ओर से अंबाला सिटी बस स्टैंड से वाया हंडेसरा, शहजादपुर , नारायणगढ़ के लिए देर शाम को सात बजे पहली बस और साढे़ सात बजे दूसरी बस इसी तरह से अंबाला छावनी बस अड्डा से रात नौ बजे तीसरी बस वाया साहा होते हुए नारायणगढ़ भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें