फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बूम बैरियर की सुविधा के बाद अब प्री पेड टैक्सी बूथ शुरू करने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बूम बैरियर की सुविधा के बाद अब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर प्री पेड टैक्सी बूथ की सुविधा भी मिलेगी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने कार्रवाई शुरु कर दी है। इस सुविधा के तहत टैक्सियों को रेलवे परिसर में खड़ा करने के लिए दो जगह का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

इसमें पहली जगह आगमन द्वार पर स्थित एनआरएमयू कार्यालय के नजदीक और दूसरी पार्सल कार्यालय के पास निर्धारित की गई है, हालांकि अभी यह प्रस्ताव है, इस पर अंतिम मोहर विभागीय अधिकारियों से मंत्रणा के बाद लगेगी। हालांकि इसमें कुछ बदलाव भी किया जा सकता है जोकि टैक्सियों की संख्या के आधार पर होगा। इसमें एक अतिरिक्त जगह को लेकर भी मंत्रणा की जा रही है।

यात्रियों से होता है दुर्व्यवहार
मौजूदा समय में रेलवे परिसर में ही अनधिकृत टैक्सी चालक खड़े रहते हैं। वो अपने वाहनों को रेलवे परिसर में जहां-तहां खड़ा कर देते हैं और फिर एस्कलेटर के पास आकर यात्रियों से मोलभाव करते हैं। अगर इस दौरान यात्री ने उनके साथ जाने से मना कर दिया तो वो भी दुर्व्यवहार पर उतर आते हैं। ऐसे मामले पहले भी कई सामने आ चुके हैं और इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिकायतें रेलवे के उच्चाधिकारियों तक भी पहुंची हुई हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ ने कसा था शिकंजा
आरपीएफ ने कुछ समय पहले रेलवे परिसर में खड़ी होने वाले प्राइवेट वाहनों पर शिकंजा कस दिया था। इस दौरान कुछ टैक्सी चालकों ने रसूखदारों के फोन भी आरपीएफ प्रभारी को करवाए, लेकिन उन्होंने निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करते हुए आठ से दस वाहनों के मौके पर ही चालान किए। इसके बाद कुछ दिन तक तो व्यवस्था दुरुस्त रही, लेकिन अब फिर वैसे ही हालात रेलवे स्टेशन परिसर में एस्कलेटर के पास देखे जा सकते हैं। यहां टैक्सी चालकों के अलावा ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का जमावड़ा लगा रहता है जो मनमाने रेट पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने का काम करते हैं।

बस अड्डे जाने के भी वसूल लेते हैं 50 से 100 रुपये
दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को ई-रिक्शा चालक आसानी से बेवकूफ बना देते हैं। बस अड्डा दूर होने की जानकारी देकर वो पहले तो यात्रियों को इधर-उधर घुमाते रहते हैं और फिर 10 मिनट बाद उन्हें छावनी बस अड्डे पर छोड़ देते हैं और इसके ही वो यात्री से 50 से 100 रुपये तक वसूल लेते हैं।
-
बूम बैरियर की सुविधा के बाद प्री पेड टैक्सी बूथ को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है ताकि रेलवे स्टेशन से ही यात्री को उनके गंतव्य तक टैक्सी आदि मिल सके। इसे लेकर कर्मचारी कार्रवाई में जुटे हुए हैं। जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होगी, उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें