अंबाला। सेंट्रल जेल से बंदी तरसेम की जगह हवालाती सुखदीप उर्फ सुक्खा को छोड़ने के मामले में बलदेव नगर पुलिस संबंधित जेल डीएसपी को भी जांच में शामिल कर पूछताछ करेगी। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने जेल के उन सात कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे जो उस समय ड्यूटी पर तैनात थे।
हालांकि जेल प्रशासन की ओर से पहले संबंधित जेल डीएसपी को चार्जशीट भी कर दिया था। बलदेव नगर पुलिस पर मामले की नए सिरे से जांच कर रही है। तभी पता चल सकेगा कि आखिर यह एक लापरवाही थी या फिर सोची समझी साजिश। इस मामले में पहले ही दो मुलाजिमों को भी निलंबन करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि गृहमंत्री अनिल विज के दरबार में यह मामला पहुंचने के बाद आईजी सिवास कविराज को जांच सौंपी गई है। बता दें कि पुलिस ने जेल से जिस पंजाब निवासी सुखदीप उर्फ सुक्खा को छोड़ा है उस पर स्नेचिंग व वसूली सहित कई मामले दर्ज हैं।