फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का दर्जा मिलने के बाद पहुंचे 30 लाख के हाईटेक उपकरण व फर्नीचर

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की लैब में पहुंची मशीनें, एसी व अन्य फर्नीचर: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल स्थित जिला स्तरीय लैब अब किसी प्राइवेट कॉर्पोरेट अस्पताल की लैब जैसी नजर आएगी। साल 2025 में इस लैब को इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री (आईपीएचएल) का दर्जा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने करीब 30 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इस बजट से मुख्यालय की ओर से लेबोरेट्री के लिए अत्याधुनिक उपकरण, हाईटेक फर्नीचर, एयर कंडीशनर भेजे गए है। अभी सभी उपकरणों व सामान को रखा जा रहा है। जल्द ही इसे इंस्टाल करने के बाद जिले के मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लैब के सैंपलिंग रूम में भी लगेंगे एसी
इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री के सैंपलिंग रूम को पूरी तरह से एसी से लैस किया जा रहा है, साथ ही अत्याधुनिक मशीनों की संवेदनशीलता और कार्यक्षमता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन एक विशेष हाईटेक रूम तैयार कर रहा है। मशीनों को गर्म होने से बचाने और उनकी सटीकता बनाए रखने के लिए इस रूम में पांच एसी लगाए जाएंगे। इससे न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि लैब में रखे जाने वाले सैंपल के लिए भी निर्धारित तापमान बना रहेगा। हालांकि कैंट का नागरिक अस्पताल सेंट्रल एसी है लेकिन कुछ हिस्से में यह सेंट्रल एसी काम नहीं करता। ऐसे में विभाग को एसी का सहारा लेना पड़ रहा है।

पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा लाभ
जिला स्तर की एकमात्र इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में ही स्थित है। जिले के अन्य नागरिक अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी से आने वाले सैंपलों की जांच का पूरा भार इसी लैब पर रहता है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण पुरानी मशीनों पर दबाव बढ़ रहा था। अब नई तकनीक से लैस होने के बाद यह लैब ई-वॉल्यूम टेस्टिंग करने में सक्षम होगी। इन मशीनों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के अलावा मलेरिया, हीमोफिलिया आदि के सैंपलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का दर्जा मिलने के बाद मुख्यालय स्तर से ही मशीनें, फर्नीचर, एसी आदि सामान भेजा जा रहा है। मशीनों की इंस्टालेशन के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह मशीनें कौन-कौन से सैंपलों के जांच की है। इस बदलाव से मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा।
- आरएमओ डॉ. पंकज, इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री इंचार्ज अंबाला

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की लैब में पहुंची मशीनें, एसी व अन्य फर्नीचर: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें