अंबाला। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कमी के बाद अब ईंधन के पारंपरिक साधनों ने भी आम लोगों और व्यापारियों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है।
बाजार में लकड़ी और कोयले के दामों में बढ़ोतरी से होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। हालात यह हैं कि खर्च घटाने के लिए अब व्यापारी गैस छोड़कर दोबारा पुराने संसाधनों की ओर रुख कर रहे हैं। वह कोयला और लकड़ी खरीद रहे हैं।
कुछ दिनों में कोयले और लकड़ी की डिमांड में भारी इजाफा हुआ है। दुकानदार प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट से सबसे ज्यादा मांग आ रही है। जो पहले 45 रुपये प्रति किलो था, अब 50 रुपये में बिक रहा है। पत्थर वाला कोयला की कीमत 25 रुपये से बढ़कर 30 रुपये तक पहुंच गई है। ईंधन की लकड़ी के दाम भी 13 रुपये से बढ़कर 15 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।