अंबाला। गूगल-पे का नंबर मांगने के बाद युवक के खाते से ठगों ने 52 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।
मुलाना निवासी वरुण कुमार ने बताया कि एक मोबाइल नंबर से उसके पास फोन आया और उन्होंने गूगल-पे का नंबर मांगा। बातों में उलझने के बाद उसने अपना नंबर बता दिया। इतने में शातिर ठगों ने उसका फोन हैक कर दिया और देखते ही देखते खातों से रुपये निकाल लिए। एचडीएफसी बैंक वाले खाते में से 17 हजार 500 रुपये और एक्सिस बैंक के खाते में से 34 हजार 500 रुपये निकाल लिए। इस तरह दोनों खातों से करीब 52 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।