फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 सुअरों में अफ्रीकन स्वाईन फ्लू की पुष्टि, दो बुजुर्ग में मिला सामान्य स्वाइन फ्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ के भूरेवाला में अचानक सूअरों की मौत के बाद भोपाल भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट में 600 में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू पाया गया है। वहीं अंबाला कैंट के बब्याल और सिटी के बलदेव नगर के दो बुजुर्गों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बब्याल निवासी 56 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद उसे घर पर ही आइसोलेट कर डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है, जबकि बलदेव नगर निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग की हालत बिगड़ने के कारण वह एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। विभाग का कहना है कि दोनों की रिपोर्ट पंचकूला भेजी गई थी और वहां से स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
कोरोना के साथ-साथ अब स्वाइन फ्लू के भी ले रहे टेस्ट
स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग का कहना है कि कोरोना और स्वाइन फ्लू के सैंपल लेने की प्रक्रिया एक ही तरह की है, इसलिए अस्पताल में अलर्ट जारी करने के साथ-साथ ओपीडी के डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी संदिग्ध मरीज आने पर उसका कोरोना के साथ-साथ स्वाइन फ्लू टेस्ट भी करवाएं। एपिडोलॉजिस्ट सुनील ने बताया कि दोनों स्वाइन फ्लू के मरीजों में लक्षण पाए गए थे और कोरोना के साथ उनका स्वाइन फ्लू का भी टेस्ट लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन

-----
स्वाइन फ्लू के लक्षण
- बुखार तेज
- ठंड लगना
- गला खराब हो जाना
- मांसपेशियों में दर्द होना
-तेज सिरदर्द होना- खांसी आना कमजोरी
- महसूस करना
----
नारायणगढ़ के भूरेवाला में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का कहर, सूअरों को मारेगा विभाग
अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले नारायणगढ़ के भूरेवाला में सामने आए हैं। ज्यादातर सूअर वहीं पाले जाते हैं। अचानक सूअरों की मौत होने के बाद पशुपालन विभाग की ओर से करीब 600 सूअरों के सैंपल भोपाल लैब में भेजे गए थे। सभी में संक्रमण पाया गया है। फिलहाल उन्हें आइसोलेट किया गया है। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रेम सिंह का कहना है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के कारण सूअरों को कलिंग यानी जहर देकर मारने के बाद दफनाया जाएगा। रविवार से यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
--------------
अफ्रीकन स्वाइन फीवर में होती है उच्च मृत्युदर
डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि अफ्रीकन स्वाइन फ्लू सूअरों से होता है। इसमें उच्च मृत्युदर होती है। ऐसे में पशुपालकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सबसे पहले तो अगर सूअर में ऐसी बीमारी के लक्षण दिखें तो पशु चिकित्सक से तत्काल संपर्क करें। पशु को अन्य जानवरों से अलग कर दें। पशु को बेचेें नहीं क्योंकि ऐसे यह बीमारी आगे बढ़ती रहेगी और जो खरीदेगा उसके फार्म पर पशुओं को बीमार करेगी।
-----
अंबाला जिले को किया नियंत्रित क्षेत्र घोषित
पशुपालन और डेयरी विभाग हरियाणा द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए सूअर प्रजाति के पशुओं में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से बचाव, नियंत्रण के लिए अंबाला जिले को नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया है, ताकि जिले के भीतर या बाहर सूअर की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जा सके।
विज्ञापन

डॉ. प्रेम सिंह, उपनिदेशक पशुपालन विभाग
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें