फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किफायती खाने की सुविधा शुरू, सात जगह लगे काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर सामान्य कोच के समक्ष किफायती खाने व पानी की सुविधा शुक्रवार से शुरू हो गई। प्लेटफार्म एक से सात तक खानपान के काउंटर लगा दिए गए हैं। यह काउंटर उन जगहों पर लगाए गए हैं, जहां ट्रेन के सामान्य कोच आते हैं। इसमें प्लेटफार्म एक के दोनों सिरों पर एक-एक काउंटर, 2, 3 व 4 पर तीन काउंटर और प्लेटफार्म 6-7 पर एक-एक काउंटर शुरू किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन सामान्य कोच में सफर करने वालों यात्रियों के साथ किया था। इसमें सामने आया कि सामान्य कोच में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी खाने व पीने को लेकर है। कोच में भीड़ होने के कारण वो अपनी सीट नहीं छोड़ पाते। इस कारण में वो भूखे रह जाते हैं।
इसे देखते हुए रेलवे ने 27 जून को सभी प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को तुरंत प्रभाव से व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। गौरतलब है कि अमर उजाला ने इस मामले को शुक्रवार के प्रकाशन में पुरजोर तरीके से उठाया था।
विज्ञापन

यह हैं दाम और खाना
20 रुपये के मूल्य पर उपलब्ध कराए जाने वाले किफायती खाने में सात पूरियां (175 ग्राम), आलू की सूखी सब्जी (150 ग्राम) और आचार मिलेगा। वहीं 50 रुपये में 350 ग्राम में दक्षिण भारतीय चावल अथवा राजमा/छोले-चावल या खिचड़ी व कुलचे/भटूरे-छोले और पाव भाजी अथवा मसाला डोसा मिलेगा। तीन रुपये में 200 एमएल पानी का गिलास भी यात्रियों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

अंबाला कैंट स्टेशन सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर किफायती खाने की व्यवस्था कर दी गई है। इसकी निगरानी भी की जा रही है। इस सुविधा से सामान्य कोच में सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

-नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें