फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रौढ़ शिक्षा के अनुदेशकों को 35 वर्ष बाद मिलेगा बकाया

विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन में डीईओ कार्यालय में अनुदेशक के कागजों की जांच करते हुए जिला उल्लास समन्वयक क
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के तहत अनुदेशकों को करीब 35 वर्ष बाद शिक्षा विभाग की ओर से बकाया एरियर दिया जाएगा। यह एरियर 135 अनुदेशकों को मिलेगा। विभाग ने एरियर को लेकर करीब 29.96 लाख का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

सभी अनुदेशकों को अलग-अलग बजट मिलेगा। इसके लिए विभाग ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, इससे पूर्व भी अनुदेशकों को दो किस्त में पैसा मिला चुका है।
सितंबर 1985 से 1990 तक दी थी शिक्षा
प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के अनुदेशकों को केंद्र में पढ़ाने के लिए रखा था। उनको पढ़ाने के लिए पैसे मिलते थे। अनुदेशकों ने सितंबर 1985 से फरवरी 1990 तक शिक्षा दी थी। मगर इनको हटा दिया गया था। अनुदेशकों ने 1988 में कोर्ट केस जीता था। बीते वर्ष में विभाग ने आवेदन लिए थे। इन आवेदनों की जांच बीईओ के नेतृत्व में कमेटी ने की थी। कई ऐसे आवेदन भी मिले थे, जिनमें त्रुटि पाई गई थी। इन त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया गया था। वहीं, इससे पूर्व अनुदेशकों को दो किस्त मिल चुकी है। अब अनुदेशकों को बकाया एरियर दिया जाएगा। एक अनुदेशक को अधिकतम 23 हजार रुपये का बकाया मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन
प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के तहत 135 अनुदेशकों को बकाया एरियर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग के पास 29.96 लाख का बजट आ गया है। अनुदेशकों को कार्यालय में बुलाया जा रहा है। जल्द ही यह बजट दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृष्ण पूनिया, जिला उल्लास समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें