फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय आईटीआई व पॉलिटेक्निक में किए गए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को दाखिला किया गया। दाखिले के लिए कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से कुल 47 छात्र-छात्राओं को सीट आबंटित की गई। संस्थान में कुल 1188 सीट में से 847 सीट पर दाखिला हो चुका है, जबकि 341 सीट अभी खाली है। जिले के राजकीय आईटीआई संस्थान में 22 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी, जिसमें आवेदन लेने के साथ ही दोपहर में रैंक जारी कर मेरिट अनुसार दाखिले किए जाएंगे। इसी तरह शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में भी गुरुवार को दाखिले किए गए। संस्थान में 272 सीट पर दाखिला किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें