फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लोकसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अंबाला जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सभी अधिकारी और कर्मचारी तत्परता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए चुनाव कराएं। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को चुनाव में लगे सभी नोडल आफिसर के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीसी डॉ. शालीन ने सर्वप्रथम चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की जानकारी ली और पीओ, एपीओ, माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर आफिसर और जोनल मजिस्ट्रेट की संख्या और अतिरिक्त स्टॉफ को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी ड्यूटी के लिए अतिरिक्त स्टॉफ की व्यवस्था की गई है, जिससे कि चुनाव के दिन किसी तरह की कोई परेशानी न आए। उन्होंने मैटीरियल मैनेजमेंट में लगे स्टॉफ से किट बैग के संबंध में निर्देश दिए। जिस पर संबंधित नोडल अधिकारी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को दिए जाने वाले किट बैग तैयार कर लिए गए हैं और उनमें सभी आवश्यक सामग्री डाली गई है।
विज्ञापन


जीपीएस लगे वाहन होंगे इस्तेमाल

डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि चुनाव में जो भी वाहन उपयोग में लाए जाएंगे, उन सभी में जीपीएस लगाया जाएगा और इसका डिस्प्ले कंट्रोल रूम में भी दिखाई देगा। उन्होंने ट्रांसपोर्ट के नोडल अधिकारी से वाहनों के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिए कि 23 मई तक सभी स्थानों पर वाहन पहुंच जाए, ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन सभी 927 पोलिंग बूथ पर वेब कॉस्टिंग होगी। इसकी व्यवस्था कर ली गई है।

मतदान के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि स्वीप एक्टिविटी के तहत 25 मई को मतदान के दिन तक अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करें। समाचार पत्रों व अन्य संचार माध्यमों से प्रचार करें ताकि मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए घरों से निकलें। इस अभियान में कॉलेज व यूनिवर्सिटी के छात्रों को शामिल किया जाए।

कानून व्यवस्था पर नजर रखेगी पुलिस

डीसी डॉ. शालीन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान पूरे जिले में कानून व्यवस्था पर पैनी नजर बनाकर रखें। अवैध शराब, नशा व अन्य अवैध गतिविधियों को रोकें व मतदान के दिन शांतिपूर्ण चुनाव करने में तत्परता से कार्य करें। पुलिस द्वारा लगाए गए इंटर स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट नाकों पर मुस्तैदी से वाहनों की चैकिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें