अंबाला सिटी। शहर नगर निगम में बिल्डिंग रेगुलेशन कमेटी की बैठक 18 मार्च सोमवार को होगी। इस कमेटी का गठन अप्रैल 2023 में किया था, मगर एक साल तक कमेटी की बैठक नहीं हुई। अब बिल्डिंग रेगुलेशन कमेटी के अध्यक्ष वार्ड-चार पार्षद विजय चौधरी टोनी ने बैठक बुलाई है।
इस बैठक में पार्षदों की ओर से शहर में छोटे भवनों को सील करने को लेकर जानकारी ली जाएगी, क्योंकि बजट बैठक में भी पार्षद छोटे भवनों को सील करने और बड़े भवनों को राहत देने पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। इस कमेटी में पार्षद जसबीर सिंह, फकीर चंद, अर्चना छिब्बर, प्रीति सूद सदस्य हैं।
यह बैठक निगम में सुबह 11 बजे बुलाई गई है। बता दें कि इससे पहले फाइनेंस और इंप्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह भी है कि इस बैठक में पास हुए प्रस्तावों को अधिकारी गंभीरता से भी नहीं ले रहे। इसको लेकर भी पार्षद अपनी नाराजगी जता चुके हैं।
फोटो-47
कोट्स
नगर निगम अधिकारी लोगों के नक्शे पास नहीं करते। उनके जंडली क्षेत्र में कमर्शियल नक्शे व एनडीसी पास नहीं की जाती। नक्शे पास न होने से लोगों का बैंक लोन भी नहीं हो पाता। उनके पास कई लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं। बैठक में इस बारे जानकारी ली जाएगी।
प्रीति सूद, बिल्डिंग रेगुलेशन कमेटी सदस्य और वार्ड-20 पार्षद।
फोटो-49
निगम अधिकारी शहर में छोटे भवनों को सील कर देते हैं, जबकि बड़े भवनों को राहत दे दी जाती है। इसको लेकर बजट बैठक में भी पार्षदों ने मुद्दा उठाया था। यही नहीं निगम की बनाई गई कमेटियों की बैठक भी समय पर नहीं होती। यह बैठक भी पहली बार बुलाई जा रही है। बैठक में शहर से जुड़ी समस्याओं को उठाया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अर्चना छिब्बर, बिल्डिंग रेगुलेशन कमेटी सदस्य एवं वार्ड-6 पार्षद
फोटो-48
बिल्डिंग रेगुलेशन कमेटी के गठन के बाद पहली बार बैठक बुलाई गई है। बिल्डिंग ब्रांच से संबंधित जो भी कार्य हैं, उन पर चर्चा की जाएगी, जैसे एनडीसी, भवन निर्माण, नक्शों को लेकर चर्चा होगी। इन कार्यों को लेकर जो भी दिक्कतें हैं, उनको दूर करने के लिए कार्य किया जाएगा। नगर निगम में लोगों के नक्शों की पेंडेंसी है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। निगम अधिकारियों से पिछले तीन वर्ष का रिकॉर्ड मांगा जाएगा और बिल्डिंग ब्रांच की खामियों को दूर किया जाएगा। अगर कोई अधिकारी गलत कार्य करता पाया गया तो वह खुद जिम्मेदार होगा। यह कमेटी फाइनेंस कमेटी के बाद अहम कमेटी है।
विजय चौधरी टोनी, बिल्डिंग रेगुलेशन कमेटी के अध्यक्ष एवं वार्ड-चार पार्षद।
प्रीति सूद, बिल्डिंग रेशुलेशन कमेटी सदस्य एवं वार्ड-20 पार्षद।
प्रीति सूद, बिल्डिंग रेशुलेशन कमेटी सदस्य एवं वार्ड-20 पार्षद।