फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फुल ड्रेस रिहर्सल में एडीसी ने ली परेड की सलामी

विज्ञापन
अंबाला सिटी की पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल हुए छात्र। विभाग।
विज्ञापन
अंबाला। गणतंत्र दिवस के समारोह को लेकर शुक्रवार को अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले समारोह की अधिकतर तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सैनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों, आपातकालीन पीड़ित और हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
फुलड्रेस रिहर्सल में एएसपी ने ली सलामी
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन ग्राउंड में एसडीएम दर्शन कुमार व एएसपी सृष्टि गुप्ता की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड की कमांड पीएसआई गुलशन कुमार ने की। जिला पुलिस की टुकड़ी ने पीएसआई सुनील, जिला महिला पुलिस की टुकड़ी कमांडर रीतू, एनसीसी ब्वायज की टुकड़ी ने हर्षित, एनसीसी गर्ल्स की टुकड़ी ने सीपीएल रिया के नेतृत्व में, एसडी कॉलेज की एनएसएस की टुकड़ी ने सुमित लक्ष्य के नेतृत्व में, यूथ रेडक्राॅस की टुकड़ी ने रम्या हार्दिक के नेतृत्व में, बैग पाइपर बैंड की टुकडी गर्ल्स हाई स्कूल तोपखाना किरणजोत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष जसवंत पठानिया लेंगे परेड की सलामी
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। अनाज मंडी बराड़ा में एसडीएम अमित भारद्वाज की उपस्थिति में उपमंडल गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस में फाइनल रिहर्सल हुई। इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया और गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।
एसडीएम अमित भारद्वाज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ अनाज मंडी बराड़ा में आयोजित जाएगा। इसमें विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड हरियाणा के उपाध्यक्ष जसवंत पठानिया सुबह 10 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
26 जनवरी को एसडीएम ध्वज फहराएंगे
नारायणगढ़। गणतंत्र दिवस के समारोह के लिए नारायणगढ़ अनाज मंडी में शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान फुल ड्रेस रिहर्सल में नायब तहसीलदार संजीव अत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
नारायणगढ़ में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में 26 जनवरी को एसडीएम शाश्वत सांगवान सुबह 9:58 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस की टुकड़ी के अलावा विभिन्न स्कूलों और कॉलेज की एनसीसी की टुकड़ियों की ओर से मार्च पास्ट की। परेड कमांडर एसआई कपिल भान के नेतृत्व में मार्च परेड की फाइनल रिहर्सल की गई।

अंबाला सिटी की पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल हुए छात्र। विभाग।

अंबाला सिटी की पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल हुए छात्र। विभाग।

अंबाला सिटी की पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल हुए छात्र। विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें