अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर सरसेहड़ी इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर वहां खड़ी एक्टिवा चोरी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शामली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी अकरम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे वह काम पर गया था। शाम को करीब साढ़े छह बजे जब वह वापस लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर खड़ी एक्टिवा गायब थी। काफी तलाशने के बाद भी जब वाहन का कोई सुराग नहीं लगा, तो थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश तेज कर दी है। संवाद