फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा में बेटी के साथ घर आ रही महिला से बाइक सवारों ने झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन से ई- रिक्शा में सवार होकर बेटी के साथ घर आ रही महिला का न्यू जनकपुरी के पास से बाइक सवारों ने हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गया। महेश नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में संध्या ने बताया कि वह गणेश विहार अंबाला छावनी की निवासी है और सोमवार की सुबह वह अपनी बेटी के साथ दवाई लेने ट्रेन से सहारनपुर गई थी। दवाई लेने के बाद शाम को वह दोनों मां बेटी अंबाला छावनी वापस आ गई थी। घर जाने के लिए महिला ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से ई- रिक्शा किया और वह गणेश विहार आ रहे थे जब वह दोनों मां बेटी के न्यू जनकपुरी पाहवा जरनल स्टोर के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार आये और महिला के हाथ से बैग छीन लिया। यह देख महिला ने शोर मचाया जब वह बाइक सवार आरोपी बंधे की और फरार हो गए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें