अंबाला। सड़क हादसे में स्कूटी सवार जसबीर सिंह की मौत हो गई। तेजरफ्तार कैंटर की चपेट में आने से शनिवार दोपहर को महेशनगर में ईजी डे के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने भतीजे के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से नसरोली निवासी और वर्तमान में कैंट के रानी बाग में रह रह सुरमुख सिंह के अनुसार मैं प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड हूं।
इस गांव का जसबीर सिंह मेरा चाचा लगता है। वह अर्जुन नगर में रहता है। शनिवार मुझे पता चला कि जसबीर सिंह का जीटी रोड पर हादसा हो गया है। किसी कैंटर ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मारने से हादसा हुुआ है। सूचना मिलते ही मैं कैंट अस्पताल पहुंचा, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अजैब सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद