अंबाला। नवरात्र के दौरान छावनी के ऑटोमोबाइल बाजार में दोपहिया वाहनों की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। शुभ मुहूर्त में नया वाहन खरीदने के लिए ग्राहक शोरूम पहुंच रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां छूट, उपहार और आसान फाइनेंस की सुविधाएं दे रही हैं। इस त्योहारी सीजन में होंडा एक्टिवा ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरी है।
शोरूम संचालकों के अनुसार, अब तक 400 से अधिक एक्टिवा स्कूटर बिक चुके हैं। शोरूम मैनेजर करण घई ने बताया कि ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके तहत एक रुपये की डाउन पेमेंट पर एक्टिवा खरीदने की सुविधा है। प्रत्येक स्कूटर की डिलीवरी पर निश्चित उपहार भी दिया जा रहा है। वहीं, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 हजार रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल वेरिएंट की मांग सबसे अधिक है।
-
इलेक्ट्रिक एक्टिवा की भी बढ़ी मांग
पेट्रोल स्कूटर के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर भी ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। शोरूम मैनेजर के अनुसार, त्योहारी सीजन में अब तक 30 से अधिक इलेक्ट्रिक एक्टिवा बिक चुकी हैं। इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी एक रुपये की डाउन पेमेंट की योजना उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक एक्टिवा की आरसी यानी पंजीकरण प्रमाणपत्र की फीस पूरी तरह माफ होने से ग्राहकों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिल रहा है। शोरूम संचालकों को उम्मीद है कि नवरात्र के शेष दिनों में भी खरीदारी जारी रहेगी और बिक्री में और बढ़ोतरी होगी।